रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि रिया को कानून की धारा 8C, 22, 27A, 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ ड्रग्स की तस्करी, ड्रग्स लेने के लिए बरगलाने और षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। हालांकि रिया के वकील ने अदालत में दावा किया था कि रिया के पास से किसी भी नशीले पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई है। वहीं एनसीबी के वकील का कहना था कि इस कानून का उद्देश्य ही युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाना है।