फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Balki: आर बाल्की ने बिग बी-शाहरुख को एक साथ निर्देशित करने का अनुभव किया साझा, सितारों के लिए कह दी यह बात

Tue, 12 Sep 2023 08:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों एक साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं। हाल ही में दोनों एक विज्ञापन के लिए साथ आए तो सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे। विज्ञापन का निर्देशन आर बाल्की ने किया था। अब उन्होंने एक साथ दोनों सितारों को निर्देशित करने के अनुभव के बारे में बताते हुए उन्हें 'लेजेंड्री किड्स' बताया है।
Hanji Song Out: थैंक यू फॉर कमिंग का पहला गाना 'हांजी' रिलीज, पार्टी नंबर पर भूमि-शहनाज ने मचाई धूम
विज्ञापन

2 of 5
निर्देशक आर बाल्की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
दोनों अभिनेताओं को निर्देशित करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए आर बाल्की ने इसे जीवन में एक बार मिलने वाला विज्ञापन करार दिया। साथ ही, उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह पहली बार है कि अमितजी और शाहरुख एक साथ किसी विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। यह एक आइकॉनिक शूट था। वे दो दोस्तों की तरह थे जो वर्षों बाद सेट पर मिले थे। हम सभी निश्चित रूप से उत्साहित थे, लेकिन वे और भी अधिक थे।''
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ आर बाल्की - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, “यह दो दिग्गज बच्चों के साथ शूटिंग करने जैसा था। इतनी आनंदमयी शूटिंग कभी नहीं हुई। मुझे इससे अधिक दुःख कभी नहीं हुआ कि यह खत्म हो गया। वे एक साथ बहुत अच्छे और खास हैं। शाहरुख खान के साथ काम करना एक समृद्ध अनुभव था। हमने साथ में घर पर बने भोजन की लुत्फ भी उठाया था।''

4 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि शाहरुख खान फिलहाल अपनी हालिया रिलीज जवान की सफलता का आनंद ले रहे हैं। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ आलिया कुरैशी, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसने केवल 5 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख इस फिल्म के बाद जल्द ही डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी हैं। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। राजू को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। अब तक उन्होंने एक भी फलॉप फिल्म नहीं दी है।
The Vaccine War: भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा वैज्ञानिकों का संघर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें