साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा इन दिनों लोगों के सर चढ़कर बोल रही है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म ना सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्र में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यही वजह है कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड भी कायम कर लिए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन एक्शन, ड्रामा, डांस और कॉमेडी से भरे टैलेंट का पिटारा हैं। यही वजह है कि इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
फिल्म में अपने दमदार डायलॉग, शानदार एक्टिंग और डांस मूव्य से दर्शकों को दीवाना बना रहे अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने वाली है। फिल्म को हिंदी भाषी दर्शकों से मिले बेशुमार प्यार की वजह से ही फिल्म के मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया था। हालांकि, अब दर्शकों को इसके हिंदी वर्जन के ओटीटी रिलीज के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।