हिंदी में डब तेलुगू फिल्मों से उत्तर भारत के शहर, गांव और कस्बों तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ यानी ‘पुष्पा 1’ को लोकप्रियता दिलाने वाला आइटम नंबर ‘ऊ अंटावा’ तो आपको याद ही होगा। अब इस फिल्म की सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ के लिए फिल्म के निर्देशक सुकुमार एक नई रूप सुंदरी को मौका देने जा रहे हैं। करीब 500 करोड़ रुपये के बजट से बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल के अलावा जगपति बाबू और प्रकाश राज की भी अहम भूमिकाएं हैं।