फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: क्या KGF2 की सफलता के बाद 'पुष्पा 2' की स्क्रिप्ट में हुआ बदलाव? मेकर्स ने बताई पूरी सच्चाई

Mon, 02 May 2022 06:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kgf 2, pushpa - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिस पर काम चल रहा है। इसी बीच बीते दिनों खबरें आई थीं कि 'केजीएफ चैप्टर 2' की सफलता के बाद 'पुष्पा' के मेकर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव किया है और इसी वजह से फिल्म की शूटिंग रुक गई है। वहीं, अब 'पुष्पा' के मेकर्स ने इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सारी सच्चाई बताई है। 
विज्ञापन

2 of 4
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा' के निर्माता वाई रवि शंकर ने इस तरह के सभी खबरों को गलत बताया है और कहा है कि उनकी स्क्रिप्ट पहले ही काफी कमाल की है और इसे बदलने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। रवि शंकर ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है। कोई बदलाव नहीं है कुछ भी नहीं है। हमारे पास पहले ही हाईवोल्टेज स्क्रिप्ट है। हमें इसे बदलने की जरूरत ही क्या है?' इसके आगे उन्होंने कहा, 'सुकुमार ने पहले ही जो स्क्रिप्ट तैयार की है हम वही बहुत खूबसूरत तरीके से पेश कर रहे हैं। काफी समय से लोकेशन तलाश की जा रही है। पहले जिस जंगल में हमने शूटिंग की थी हम अभी भी वहीं कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएफ चैप्टर 2 की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। दोनों की दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है, जिसका फायदा कलेक्शन में साफ दिख रहा है। 'केजीएफ चैप्टर 2' 1000 करोड़ के कलेक्शन को पार कर चुकी है और अब फिल्म टॉप 10 भारतीय फिल्मों में शामिल है। 
विज्ञापन

4 of 4
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' बीते साल 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 350 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। वहीं, अब मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट को इसी साल 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी में है। ऐसे में फिल्म पर तेजी से काम चल रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें