पुष्पा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा 2' की पूजा सेरेमनी की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर को प्रोडक्शन हाउश की तरफ से भी ट्विटर पर शेयर किया गया, जिस पर फैंस ने रश्मिका मंदाना के लिए ढेर सारे कमेंट किए। कमेंट सेशन में ज्यादातर फैंस ने श्रीवल्ली के किरदार को 'पुष्पा 2' में मजबूत करने की बात कही। हालांकि, कई फैंस ने ये दावा भी किया है कि दूसरे पार्ट में रश्मिका का किरदार सच में मजबूत होगा।