फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: शमा की कातिल अदा और मोनालिसा का बोल्ड अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 24 Aug 2022 09:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शमा सिकंदर, मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोरंजन का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में टीवी और बॉलीवुड आते हैं। फैंस अपने चहेते सितारों की जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुकत रहते हैं। सितारे भी फैंस के लिए अपनी निजी जिंदगी से जुटी अपडेट देते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के जरिए जानते हैं कि आज किस सितारे ने क्या अपडेट दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज भी उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह लाइट ब्लू कलर की ड्रेस में काउच पर बैठी हैं और पोज दे रही हैं।

विज्ञापन

3 of 11
अंकिता लोखंडे - फोटो : insta
अंकिता लोखंडे भी सोशल मीडिया पर अपनी खूब तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ज्यादातर फोटोज में वह अपने पति के साथ नजर आती हैं, लेकिन आज इस तस्वीर में वह शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

4 of 11
जन्नत जुबैर - फोटो : insta
जन्नत जुबैर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह लगभग रोज अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। आज भी जन्नत लाइट ग्रीन रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

5 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का सेन भी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह अक्सर ट्रेवेल करती रहती हैं। अनुष्का काफी खूबसूरत बैकग्राउंड से साथ फोटोज साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन

6 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
शमा सिकंदर भी इंस्टाग्राम पर काफी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जो फोटो साझा की है उसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

7 of 11
अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज अनन्या ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह विजय देवरकोंडा के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं।

8 of 11
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती हैं। आज उन्होंने एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

9 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : insta
रुबीना दिलैक आज एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फोटो में उन्होंने डार्क ग्रीन रंग की डीप नेक ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।


 

10 of 11
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का टीजर रिलीज हो गया है। जिसको लेकर आज सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया है।
 
विज्ञापन

11 of 11
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा हमेशा अपनी हॉट तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं। आज भी वह डार्क मजेंटा रंग की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें