फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gippy Grewal: गिप्पी ग्रेवाल ने याद किए पुराने दिन, सिंगर बनने से पहले कनाडा में साफ करते थे टॉयलेट

Mon, 24 Oct 2022 11:38 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और संगीत की दुनिया में जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। सिने जगत में काम करते हुए उन्हें लंबा समय हो चुका है और उन्होंने अपनी मेहनत व काबिलित के बल पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान अपने  पुराने दिनों को याद करते हुए जिक्र किया के वह एक्स्ट्रा इनकम के लिए न्यूज पेपर की डिलीवरी से लेकर सफाई तक का काम भी किया करते थे।
 

Ram Setu vs Thank God: फ्लॉप साबित हुए अजय-अक्षय, दिवाली पर ठंडा पड़ा बॉक्स ऑफिस, नहीं हुई एक करोड़ तक की कमाई

विज्ञापन

2 of 4
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
गिप्पी ग्रेवाल सिंगर बनने से पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहते थे। बाद में वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने भारत आ गए। उन्होंने साझा किया कि कैसे भारत में इस काम को बुरा समझा जाता है और लोगों को शौचालय आदि की सफाई करने वालों नीचा दिखना सिखाया जाता है। साक्षात्कार के दौरान गिप्पी ग्रेवाल ने बात करते हुए कहा "ये हमारा दुर्भाग्य है कि शौचालय की सफाई करने को हम अच्छी जॉब नहीं समझते हैं, हमें ऐसी चीजें सिखाई जाती हैं कि ये एक छोटा काम है।"
 

Bigg Boss 16: नेटिजन्स के निशाने पर आए करण, ट्रोल्स ने लगाया पक्षपात का इल्जाम, कर डाली सलमान के वापसी की मांग

 

विज्ञापन

3 of 4
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे गिप्पी ग्रेवाल कहते हैं कि जब मैं वहां (कनाडा) में था, तब मैं सफाई का काम करता था, जिसमे पोछा लगाना भी शामिल था। इसमें मुझे टॉयलेट भी साफ करने को दिए जाते थे। मुझे लगता है कि ये एक सामान्य सी बात हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं थी, मुझे इसके लिए एक्स्ट्रा पैसे मिलते थे और मैं इसे खुशी-खुशी करता था।

Kareena Kapoor Diwali Bash: सिंपल लुक में भी खूबसबूरत लगीं करिश्मा, पार्टी में नहीं नजर आए रणबीर और आलिया

विज्ञापन

4 of 4
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी गिप्पी ग्रेवाल की हनीमून
बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय गिप्पी ग्रेवाल अपनी आगामी फिल्म हनीमून को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें टीवी अभिनेत्री जैस्मीन भसीन भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर दिवाली की छुट्टियों के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं।

Sapna Choudhary: काला सलवार-सूट पहन 'नाचो-नाचो' गाने पर झूमकर नाचीं सपना, डांसर की अदा पर यूजर्स हुए फिदा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें