बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों लगातार दिवाली पार्टीज में नजर आ रहीं जान्हवी कपूर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें जान्हवी अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं।