पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला केस ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने सिद्धू की मुंहबोली बहन और मशहूर पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान को गैंगस्टर-टेररिस्ट सिंडिकेट केस में समन किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर एनआईए ने मंगलवार को अफसाना से दिल्ली में पांच घंटे तक पूछताछ की है।