फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिवाली पार्टी में किरण खेर ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, कहा- अनारकली बनकर आए हो...

Tue, 25 Oct 2022 09:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली के मौके पर इस बार कई सितारों ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया। इसमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। हाल ही में बिग बी ने अपने आवास पर पार्टी रखी थी जिसमें कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की थी। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। 
Photos Of The Day: साड़ी पहन शमा ने बांधा समां और आमना ने चलाया हुस्न का जादू, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर, किरण खेर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस मजेदार वीडियो में करण जौहर और किरण खेर के बीच जमकर मस्ती मजाक देखा जा सकता है। क्लिप में करण जौहर लाल रंग के सूट में बैठी किरण खेर से मजाकिया लहजे में कहते हैं कि आंटी आप करवाचौथ के लिए लेट हो गई। इस पर किरण भी चुटकी लेने से पीछे नहीं हटतीं और कहती हैं,  ‘तू पहले अपने आप को रिकॉर्ड कर, तू ये जो अनारकली बनकर आया हुआ है, थोड़ी देर में अंदर मुजरा होने वाला है और तेरे में जो इतनी नजाकत है ना उतनी यहां किसी भी औरत में नहीं होगी।’
Madhyantara: एक और साउथ मूवी ने किया कमाल, IFFI के लिए चुनी गई कन्नड़ शॉर्ट फिल्म 'मध्यंतारा'
विज्ञापन

3 of 4
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में करण आगे कहते हैं कि मेरे आउटफिट में तो बहुत एंब्रॉयडरी है आपका तो सिंपल सा है। इस पर किरण कहती हैं कि यह मेरे लिए खास तौर पर बनाया गया है। इस वीडियो में किरण आगे कहती नजर आती हैं कि उनकी पर्सनैलिटी करण से अच्छी है।  इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। लोग इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'केवल किरण खेर ही करण से ऐसी बात कह सकती हैं...मां की डांट आशीर्वाद होती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ओजी..पम्मी आंटी...।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Thank God Review: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने से चूकी फिल्म ‘थैंक गॉड’, हिंदी सिनेमा को लगा एक और ग्रहण
विज्ञापन

4 of 4
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि किरण और करण इंडियाज गॉट टैलेंट में बतौर जज नजर आ चुके हैं। इस शो में दोनों के बीच इसी तरह की बातचीत देखने को मिलती थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नाम की फिल्म का निर्देशन करते नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है। 
Bollywood Gossips: जब दिलीप कुमार के गले की फांस बन गई थी यह फिल्म, फिर पीएम नेहरू ने संकटमोचक बन संभाली कमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें