साउथ अभिनेता पुनीत राजकुमार बीते साल ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अभिनेता के अचानक हुए निधन से उनके परिवार, फैंस, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था। ऐसे में अब अभिनेता की लोकप्रियता को देखते हुए कर्नाटक सरकार उनके सम्मान में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार पुनीत राजकुमार के जीवन से जुड़ी कहानी को स्कूल सिलेबस में शामिल करने का विचार कर रही है।