फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puneeth Rajkumar: पुनीत राजकुमार के बाद तेज हुई पद्मश्री देने की मांग, राज्यमंत्री ने केंद्र से किया आग्रह

Sun, 07 Nov 2021 06:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार के निधन के बाद से ही उनके मरणोपरांत पद्म श्री पुरस्कार देने की मांग बढ़ती जा रही है। दरअसल, कर्नाटक सरकार के दो मंत्रियों द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री से इस संबंध में केंद्र से सिफारिश करने का आग्रह किया। थेस्पियन और मैटिनी आइडल डॉ राजकुमार के पांच बच्चों में सबसे छोटे कन्नड़ सिनेमा के जाने- माने सितारे पुनीत का 46 साल की उम्र में 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

 

उनके निधन के बाद राज्य कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल ने कहा कि पुनीत राजकुमार को उनकी उपलब्धियों के लिए जीवित रहते हुए पद्मश्री दिया जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से वह अब हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे में यह उन्हें मरणोपरांत दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक प्रशंसक के रूप में मैं भी अन्य प्रशंसकों के साथ जुड़ता हूं। सरकार का हिस्सा होने के नाते, मैं मुख्यमंत्री से केंद्र को इसकी सिफारिश करने का आग्रह करता हूं। 

विज्ञापन

2 of 5
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी कहा कि पुनीत ने सिर्फ एक अभिनेता के रूप में, बल्कि समाज के लिए किए गए उनके कार्यों के लिए भी इस पुरस्कार के लिए भी योग्य हैं। "अभिनेता से राजनेता बने बी.सी. पाटिल ने कहा कि, अगर मामला कैबिनेट के सामने आता है तो इसे सर्वसम्मति से सहमति मिल जाएगी।

विज्ञापन

3 of 5
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा पर्यटन मंत्री आनंद सिंह ने भी कहा कि, "पुनीत राजकुमार एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मानव सेवा करने की मानसिकता थी, वे पल्स पोलियो अभियान जैसे जनहित के कई अभियानों में हमारे साथ शामिल हुए थे। मैं उन्हें पद्मश्री दिलाने की मांग को मेरा समर्थन देता हूं।" वहीं, कन्नड़ अभिनेता प्रेम ने भी कामना की कि पुनीत राजकुमार को जल्द से जल्द पद्म श्री पुरस्कार दिया जाए।

4 of 5
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुनीत को मरणोपरांत पद्मश्री देने का आग्रह किया था। उन्होंने ट्वीट किया था, "पावर स्टार पुनीत राजकुमार को जो प्यार और स्नेह मिला है, वह किसी भी उपाधि या पुरस्कार से बड़ा है। मैं भारत के प्रधानमंत्री से पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत पद्मश्री देने का आग्रह करता हूं। उनका अभिनय और समाज में योगदान और भी अधिक प्रशंसा का पात्र है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस तरह की मांग पर मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "पद्म पुरस्कारों के लिए कब और किन क्षेत्रों के लोगों की सिफारिश की जानी चाहिए, इस पर नियम हैं, यह एक तरह से पुनीत राजकुमार के लिए सर्वसम्मत सिफारिश होगी। सरकार होने के नाते हर चीज पर विचार करते हुए हम फैसला लेंगे।" उन्होंने कहा कि पूरे राज्य और सरकार के मन में पुनीत राजकुमार के लिए प्यार और सम्मान है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें