फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने सीखा जिंदगी का बड़ा सबक, बताया क्यों छोड़ी थी शराब

Mon, 10 Apr 2023 05:28 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन बीते काफी दिनों से बेड रेस्ट पर हैं। दरअसल, अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान चोट लगने से घायल हो गए थे, जिसके बाद से वह अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में वह अपने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में अपडेट करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत में पहले से सुधार है। हाल ही में एक्टर ने फैंस के साथ एक ब्लॉग साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़े एक महत्वपूर्ण किस्से को लेकर बात की है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
इस हादसे से मिला सबक
अमिताभ ने सोमवार के दिन अपने ब्लॉग में सिगरेट और शराब को लेकर बात की थी। उन्होंने इस दौरान धूम्रपान और शराब छोड़ने के किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि किस तरह से पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान उनके साथ पढ़ने वाले दोस्त शराब पीने के लिए साइंस लैब में जमा हुए थे, उसके बाद वह काफी बीमार हो गए थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे से उन्हें अपनी जिंदगी का एक बड़ा सबक मिल गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
सिगरेट छोड़ने को लेकर भी की बात
एक्टर ने आगे कहा कि शराब और सिगरेट छोड़ने का उनका अपना फैसला था। इस ब्लॉग के दौरान एक्टर ने सिगरेट छोड़ने का तरीका भी बताया था। उन्होंने कहा कि होठों को क्रश करो, यह सिगरेट छोड़ने का एक अच्छा तरीका है।  आपको बता दें कि अमिताभ इससे पहले भी कई बार स्मोकिंग को लेकर बात कर चुके हैं और इसे छोड़ने के सुझाव भी बता चुके हैं। 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
फैंस से मुलाकात है बंद
प्रोजेक्ट के फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद से एक्टर अपने घर पर आराम कर रहे हैं। उन्होंने इसके चलते अपने फैंस से घर के बाहर मुलाकात बंद की हुई है। आपको बता दें कि अमिताभ हर रविवार को अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात किया करते थे। 

Kangana Ranaut : 'सिबलिंग डे' पर कंगना ने रंगोली के संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, सुनाया बचपन का दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ अपनी सेहत  पर दे रहे हैं ध्यान
आपको बता दें फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के आलावा एक्टर के पास कई और भी फिल्में है। फिलहाल अमिताभ अपनी चोट को पूरी तरह से ठीक करने में लगे हुए हैं, ताकि वह जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग पर वापसी कर सकें।

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने कपिल शर्मा की बेटी के लिए भेजा खास तोहफा, कॉमेडियन ने राहा पर लुटाया प्यार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें