शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण देश में लॉकडाउन की स्थिति पैदा हो रही है। कहीं थिएटर्स को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, तो कहीं 50 फीसदी क्षमता के साथ उन्हें संचालित करने की अनुमति दी गई है। ऐसे में कई प्रोड्यूर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। वहीं कुछ ने अपनी फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। 31 दिसंबर को शाहिद कपूर स्टारर ‘जर्सी’ रिलीज होने वाली थी। लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। अब मेकर्स इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभिनेता शाहिद कपूर इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। यही कारण है कि अभिनेता ने अपनी फीस में कटौती करने का निर्णय लिया है।