फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: नेहा धूपिया ने शेयर की विक्की- कटरीना की शादी से अपनी कुछ तस्वीरें, फैंस से कहा- मेहंदी में अंगद को ढूंढ़ो

Thu, 30 Dec 2021 07:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के समय की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में अभिनेत्री अकेली नजर आ रही हैं। इस फोटोज में उनके साथ दुल्हा- दुल्हन यानी विक्की- कटरीना में से कोई नजर नहीं आ रहा है। इसी महीने हुई इस शाही शादी में नेहा और उनके पति अभिनेता अंगद बेदी समेत इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने लोगों में शामिल हुए थे।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन फोटोज में वह काले रंग की ड्रेस में अपने हाथों में लगी मेंहदी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। उनके हाथों में लगी मेहंदी की डिजाइन में अभिनेत्री के पति अंगद का नाम भी लिखा नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'अंगद को फ्रेम में स्पॉट करें। मेरे यार की शादी थी। इसके साथ भी अभिनेत्री इस पोस्ट के साथ कई सारे हैशटैग्स और  कुछ लोगों को इसमें टैग भी किया। नेहा इन तस्वीरों में विक्की- कटरीना के वेडिंग वेन्यू राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा स्थित अपने कमरे में पोज देती नजर आईं।

विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले बीते हफ्ते अंगद ने भी इस रॉयल वेडिंग की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन फोटो में अभिनेता सफेद रंग की शेरवानी में पोज करते नजर आए। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्श में लिखा “व्याह होया मेरे यार दा  यानी यह मेरे दोस्त की शादी थी।” इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में विक्की और कटरीना के नाम को भी लिखा। वहीं, उनके इस पोस्ट पर विक्की ने कमेंट करते हुए लिखा, “मेरा वीर।"

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, नेहा और अंगद ने अभी तक शादी की दूल्हा और दुल्हन के साथ तस्वीरें साझा नहीं की हैं। ऐसे में अब फैंस को दुल्हा- दुल्हन के साथ दोनों की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। विक्की और कटरीना ने अपनी शादी में अंगद- नेहा, कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर समेत कुल 120 मेहमानों को आमंत्रित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल में इसी महीने की 9 तारीख को राजस्थान के बड़वारा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लिए थे। दोनों ने भी अपनी इस शादी की सिक्रेसी को बनाए रखने के लिए कई इंतजाम किए थे। यहां तक कि शादी में आने वाले सभी मेहमानों को समारोह के दौरान मोबाइल फोन तक ले जाने की अनुमति नहीं थी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें