फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikhil Dwivedi: पीएम मोदी ने पाक पर किया ट्वीट तो एक्टर ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- माहौल ऐसा हो जहां आमिर...

Tue, 30 Aug 2022 05:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री, निखिल और आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
"प्रधानमंत्री जी, एक ऐसा माहौल बनना चाहिए, जहां आमिर खान, सलमान खान....आजादी से एक ट्वीट कर सकें।" अभिनेता-निर्माता निखिल द्विवेदी के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। प्रधानमंत्री के ट्वीट को कोट करते हुए निखिल द्विवेदी द्वारा लिखा गया यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्या हुआ जिस पर निखिल द्विवेदी ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है। यदि आपको भी उनके इस बयान का मतलब नहीं समझ आ रहा है तो हमारी आज की यह रिपोर्ट आपके लिए है। पढ़िए...  
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान में बाढ़ से भारी तबाही हुई है - फोटो : सोशल मीडिया
बेहद खराब है पाकिस्तान की हालत
दरसअल, पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से तबाही मची हुई है। पड़ोसी देश में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों और दक्षिण पंजाब के क्षेत्रों के साथ-साथ बलूचिस्तान और सिंध में भी बाढ़ की वजह से अत्यधिक विनाश हो गया है। पाकिस्तान की आबादी का सातवां हिस्सा यानी 33 मिलियन लोग, संकट के कारण विस्थापित हो गए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार के पास धन की सख्त कमी है। उन्होंने सहायता के लिए अनुरोध पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कही यह बात
जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तबाही पर दुख व्यक्त किया और सोमवार यानी 29 अगस्त की शाम को एक ट्वीट पोस्ट कर लिखा, "पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों के परिवारों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। उम्मीद है कि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।"

4 of 5
निखिल द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा- आमिर, सलमान..
प्रधानमंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेता और निर्माता निखिल द्विवेदी ने मंगलवार, 30 अगस्त को ट्वीट किया। उन्होंने अपने साेशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "सर, यह अच्छा ट्वीट है। पाकिस्तान एक दुश्मन राज्य है, लेकिन ऐसे समय में सच्चे नेता कड़वी दुश्मनी से भी ऊपर उठ जाते हैं। सर, एक ऐसा माहौल बनना चाहिए, जहां आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, सैफ अली खान या कोई और भी आजादी से एक ट्वीट कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निखिल द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है निखिल द्विवेदी?
निखिल द्विवेदी अभिनेता के साथ-साथ निर्माता भी हैं। उन्हें सबसे अधिक प्रशंसित वित्तीय थ्रिलर सीरीज 'स्कैम 1992' में व्यवसायी केएस त्यागी के रूप में देखा गया था, जो 1992 के हर्षद मेहता के नेतृत्व वाले भारतीय शेयर बाजार घोटाले पर आधारित थी। इसके अलावा, एक अभिनेता के रूप में, निखिल ने 'माई नेम इज एंथनी गोंजाल्विस', 'रावण', और 'शोर इन द सिटी' जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही 'वीरे दी वेडिंग' और 'दबंग 3' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें