उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी ने अपने किसी अतरंगी फैशन को दिखाते हुए कोई वीडियो साझा किया है, तो आप बिल्कुल गलत है। दरअसल, इस बार उर्फी एक अलग ही अंदाज में नजर आईं, जिसे देख हर किसी की आंखे फटी की फटी रह गई। पूरा देश इन दिनों गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच उर्फी भी भगवान गणेश की भक्ति में डूबी नजर आईं। सुनकर हैरान जरूर हुए होंगे, लेकिन अक्सर फैशन के लिए आलोचना झेलने वाली उर्फी का यह संस्कारी अवतार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।