तीसरी बेगम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
इन दिनों बोकाडिया अपनी नई फिल्म ‘तीसरी बेगम’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म बोकाडिया ने उन लोगों का पर्दाफाश करने के लिए बनाई है जो हिंदू युवतियों को बरगला कर या बहका कर अपने घर ले आते हैं और ये भी नहीं बताते हैं कि उनकी शादी पहले भी हो चुकी है। फिल्म ‘तीसरी बेगम’ में भी ऐसी ही एक युवती की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक मुस्लिम से प्यार हो जाता है और शादी के बाद उसे पता चलता है कि जिस शख्स से उसने शादी की है, उसकी दो बीवियां पहले से हैं। लेकिन, ये तीसरी बेगम हालात से समझौता करने से इन्कार कर देती है और इस परिवार में बगावत के बीज बो देती है।