शाहरुख खान और डॉन सीरीज के फैन्स के लिए खुशखबरी है। मेकर्स ने सीरीज की तीसरी फिल्म 'डॉन-3' पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, उन्हें यह जानकर तकलीफ जरूर हो सकती है कि इस सुपरहिट फ्रैंचाइज की तीसरी किश्त में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी नहीं दिखेगी। फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हो चुकी हैं।