फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अरब की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ-जया, 100 करोड़ का है कर्ज, जानिए बच्चन परिवार की कुल संपत्ति

Sun, 11 Mar 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन के पास 10 अरब से भी ज्यादा रुपये की संपत्ति हैं। ये खुलासा हुआ है जया बच्चन द्वारा दाखिल गए नामांकन पत्र में। दरअसल, शुक्रवार को जया बच्चन ने राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से पर्चा भरा है। जिसमें जया की ओर से दाखिल शपथपत्र में उनकी कुल संपत्ति का विवरण दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शपथ पत्र के दस्तावेजों के मुताबिक जया और अमिताभ के पास कुल 10.01 अरब रुपये की चल-अचल संपत्ति है। जया बच्चन के शपथ पत्र में बच्चन परिवार द्वारा लिए गए कर्ज का भी जिक्र है। जया के पास 1.98 अरब रुपये की संपत्ति है, जबकि अमिताभ बच्चन के पास 8.03 अरब रुपये की जायदाद है। इस दंपति के नाम पर लंदन, दुबई और पेरिस में बैंक खाते हैं। देश-विदेश मिलाकर बच्चन फैमिली के कुल 19 बैंक खाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : self
पिछले 6 सालों में बच्चन परिवार की संपत्ति दोगुनी हो गई है। अमिताभ बच्चन के 15 बैंक खातों में 47.47 करोड़ रुपये से ज्यादा का फिक्स डिपॉजिट और पैसा जमा है। जहां जया के नाम पर 26 करोड़ रुपये की ज्वैलरी है वहीं अमिताभ के नाम पर 36 करोड़ रुपये से भी ज्यादा ज्वैलरी बताई जा रही है। इतना ही नहीं बिग बी 13 करोड़ की 12 गाड़ियों के मालिक हैं, जिसमें रोल-रॉयस, तीन मर्सिडीज, एक पोर्श और एक रेंज रोवर शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
इसके अलावा, अमिताभ के पास टाटा नैनो कार और एक ट्रैक्टर भी है।  2012 में इस स्टार कपल की संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपये थी और इस साल प्रॉपर्टी 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। इन आंकड़ों में अगर बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय की संपत्ति जोड़ दी जाए तो कुल संपत्ति का अंदाजा लगाना थोड़ा और मुश्किल काम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें