फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा: पहली बार अपने रेस्टोरेंट 'सोना' पहुंची देसी गर्ल, गोलगप्पे का आनंद लेते आईं नजर

Sun, 27 Jun 2021 05:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय का डंका हॉलीवुड में भी बजाया है। अपने हुनर से उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की साथ ही विदेश में अपना नया बिजनेस भी शुरू कर चुकी हैं। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में कुछ समय पहले भारतीय रेस्टोरेंट खोला है और इसको नाम दिया है सोना। गौरतलब है कि विदेश में भारतीय स्वाद और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका की काफी तारीफ भी हुई थी। बता दें कि हाल ही में प्रियंका पहली बार अपने इस रेस्टोरेंट में पहुंची जहां उन्होंने खाने के मजे लिए।

गोलगप्पे और डोसा का मजा लेती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने अपने सोना रेस्टोरेंट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ देसी पकवानों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका पिछले काफी समय से अपनी आने वाली वेब सीरीज की लंदन में शूटिंग कर रही थीं और कुछ दिन पहले ही वो अमेरिका लौट आईं हैं। प्रियंका अब अपने रेस्टोरेंट पहुंची और वहा उन्होंने डोसा और गोल गप्पे के मजे लिए। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।





विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं आखिरकार न्यूयॉर्क में हूं और अपने 3 साल की प्लानिंग की मेहनत को देख रही हूं। किचन में जाकर मेरा उस टीम से मिलकर दिल भर गया जिन्होंने सोना को इतना अच्छा अनुभव बनाया। मेरे नाम पर बनाए गए प्राइवेट डाइनिंग रूम मिमीज को लेकर खूबसूरत इंटीरियर, भारतीय कलाकारों की बेहतरनी कला, लजीज खाना और ड्रिंक जो न्यू यॉर्क शहर के बीचों बीच सोना के अनुभव को बिल्कुल अलग बनाते हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा रेस्टोरेंट 'सोना' - फोटो : Social media
बता दें कि सोना के शुभारंभ की घोषणा करते हुए प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं थीं। इसके अलग-अलग हिस्सों का दृश्य दिखाते हुए अभिनेत्री ने तमाम व्यंजनों की झलक भी दिखाई। भारतीय डिशेज की बात करें तो यहां भारत के अधिकतक मशहूर व्यजंन मौजूद हैं। प्रियंका ने अपना मेन्यू भारतीय खान-पान में विविधता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है इसलिए यहां दक्षिण से लेकर उत्तर भारत के लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध करवाए गए हैं।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा रेस्टोरेंट 'सोना' - फोटो : Insatagram- @priyankachopra
इनमें डोसा, चटनी, पकौड़े, नान और डिजर्ट जैसे व्यंजन शामिल हैं। रेस्टोरेंट की मालकिन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फोटो साझा करते हुए लिखा था ‘बेहतरीन भारतीय खाने के लिए जो चाहत शुरू हुई थी वो अब इस प्यार में बदल गई है और मैं आप सभी का यहां स्वागत करने और यहां न्यूयॉर्क में भारत का एहसास कराने का इंतजार नहीं कर सकती।’ वहीं लोगों को प्रियंका चोपड़ा के इस रेस्टोरेंट का खाना बहुत पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार प्रियंका फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण भी किया था। अभी प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मेट्रिक्स 4' में भी काम करेंगी। प्रियंका ने हाल फिलहाल कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं साइन की है। वो पिछली बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें