फिल्मों में सितारों को एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का तड़का लगाते खूब देखा जाता है। आखिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए यह चीजें ही सबसे जरूरी हैं तो सितारे भी अपनी तरफ से कसर नहीं छोड़ते। मगर, कुछ फिल्में मनोरंजन के साथ-साथ जिंदगी की सीख और संदेश देने के लिए भी बनाई जाती हैं। इन फिल्मों में किरदार निभाने चुनौतीपूर्ण होते हैं। कई फिल्में ऐसी बनी हैं, जिनके जरिए मेंटल हेल्थ पर बात करने की कोशिश की गई है। मानसिक सेहत के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से इन फिल्मों को बनाया गया है। इनमें इन सितारों ने बखूबी मानसिक रोगियों के रोल अदा किए हैं, आइए जानते हैं....