फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kusum Ka Biyaah: राज्यों के सरकारी सिस्टम की पोल खोलेगी ये फिल्म, लॉकडाउन में फंसी बारात की दिलचस्प कहानी

Wed, 21 Jun 2023 11:15 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना महामारी की घटनाओं को निर्देशक मधुर भंडारकर ने 'इंडिया लॉकडाउन' और अनुभव सिन्हा ने फिल्म 'भीड़' के माध्यम से अपने-अपने तरीके से पेश किया। लेकिन, कोरोना महामारी के दौरान ऐसी न जाने कितनी घटनाएं घटीं, जिनका कभी जिक्र ही नहीं हुआ। ऐसी ही एक घटना पर निर्देशक शुवेंदु राज घोष ने फिल्म ‘कुसुम का बियाह’का निर्माण किया है, जो बिहार और झारखंड की एक सत्य घटना पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के दौरान जो लोग जहां रहे वहां फंस गए। फिल्म 'कुसुम का बियाह' की कहानी  बिहार से झारखंड गयी एक बारात के फंस जाने की घटना पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से लॉकडाउन की वजह से न सिर्फ शहरों की बल्कि  ग्रामीण अंचल में भी जिंदगियां थम गईं । यह कहानी एक और खास मुद्दे पर भी आधारित है कि कैसे  बिहार और झारखंड राज्य के आपसी मतभेद और तनाव के चलते सरकारी सिस्टम में आम आदमी फंस कर रह जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2000 से पहले बिहार झारखंड दोनों एक ही राज्य थे। राज्य के विभाजन के बाद दोनों राज्यों के बीच कई गहरे मतभेद हो गए। महामारी के चलते दो राज्यों की सीमा पर कुसुम की बारात फंसने की घटना को चंद समाचार पत्रों और स्थानीय टीवी चैनलों में ही जगह मिल पाई थी। लेकिन, अब इस घटना को  फिल्म 'कुसुम का बियाह' में मनोरंजक तरीके से बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।
Satyaprem Ki Katha: फिल्म के प्रमोशन को लेकर कार्तिक ने कही यह बात, क्रिएटिव झगड़े को जरूरी मानते हैं निर्देशक

4 of 5
फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म  'कुसुम का बियाह' के बारे में फिल्म के निर्देशक शुवेंदु राज घोष कहते हैं, 'यह फिल्म एक वास्तविक घटना को मनोरंजक तरीके से पर्दे पर कहती हैं। आखिर क्यों कुसुम और सुनील की बारात एक बांस के पुल पर 48 घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही। हमारा मकसद दो राज्यों के आपसी मतभेद या विवाद को दिखाना नहीं, बल्कि इस फिल्म के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि किस तरह से सरकारी सिस्टम को ठीक करने दो राज्यों में आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ाया जा सकता है।'
Vedaa: राजस्थान में शुरू हुई फिल्म 'वेदा' की शूटिंग, अहम किरदार में नजर आएंगे बी-टाउन के हैंडसम हंक जॉन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'कुसुम का बियाह' में सुजाना दर्जी और लवकेश गर्ग ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। फिल्म के बाकी कलाकारों में राजा सरकार, सुहानी बिस्वास, पुण्य दर्शन गुप्ता, रोजी रॉय और प्रदीप चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों  में रिलीज होगी।
#YogaSeHiHoga: निकलोडियन के किरदारों संग योग का अद्भुत संयोग, मोटू, पतलू, रुद्रा और अभिमन्यु ने गिनाए फायदे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें