फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन के दिन: स्कूल ड्रेस में गजब ढाती थीं ये हसीनाएं, इन तस्वीरों पर अब तक नहीं पड़ी होगी आपकी नजर

Sat, 31 Jul 2021 10:53 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
यामी गौतम, प्रियंका चोपड़ा, अमीषा पटेल - फोटो : Instagram
बचपन की यादें हर किसी को प्यारी होती हैं। जब बच्चे बड़े होते हैं तो वो अपने माता-पिता से ये सवाल जरूर करते हैं कि वो बचपन में कैसे दिखते थे। माता-पिता भी बच्चों के प्यारे बचपन को तस्वीरों में संजो कर रखते हैं। हर युवा अपने बचपन की तस्वीरों को देखकर खुश होता है। ऐसे ही हैं हमारे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी, जिन्होंने अपने बचपन की यादों को संजो कर रखा है और वो अक्सर अपने बचपन की तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और उनके प्रशंसक भी उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

स्कूल यूनिफॉर्म में अभिनेत्रियां
वैसे तो अधिकतर बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल जाने के लिए उठना बिलकुल भी पसंद नहीं होता, लेकिन जब आप बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों की स्कूल यूनिफॉर्म पहने तस्वीरें देखेंगे तो आप इस बात पर बिलकुल भी यकीन नहीं करेंगे। स्कूल यूनिफॉर्म पहने ये सितारें सिर्फ अपनी मुस्कराहट से लोगों का दिल ही नहीं जीतते बल्कि बचपन से ही पोज देने में भी ये बिलकुल आगे भी हैं। आज हमारे इस आर्टिकल में आप देखेंगे कि आपकी ये चहेती अभिनेत्रियां स्कूल यूनिफॉर्म में कैसी लगती थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक अंतराष्ट्रीय नाम बन चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ वो हॉलीवुड पर भी राज कर रही हैं। प्रियंका बचपन से ही काफी प्रतिभाशली हैं और उनके स्कूल की ये तस्वीर इस बात का प्रमाण हैं। प्रियंका अपने स्कूल के दिनों में कैबिनेट का हिस्सा और नीलगिरि हाउस की कैप्टन थीं। इस तस्वीर में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए मुस्कुरा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 10
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण

दीपिका अभिनय के मामले में तो प्रतिभाशाली हैं ही, लेकिन इसी के साथ वो हमेशा एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भी आगे रहतीं हैं। बता दें कि दीपिका राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं। दीपिका की ये तस्वीर बताती है कि वो पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्कूल में प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेती थीं।

4 of 10
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram
परिणीति चोपड़ा
 
परिणीति चोपड़ा की भी स्कूल के दिनों की तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन तस्वीरों में इशकजादे गर्ल परिणीति अपने दोनों भाइयों शिवांग और सहज के साथ पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी यूनिफॉर्म पहनी है, जिसके साथ परिणीति ने दो चोटी बांधी है। इस तस्वीर में परी बहुत ही प्यारी लग रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
दिशा पटानी - फोटो : Instagram
दिशा पाटनी

दिशा पाटनी के चेहरे पर मासूमियत बचपन से ही है। दिशा के स्कूल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में दिशा अपने कुछ स्कूल दोस्तों के साथ हैं और तस्वीर देखकर लग रहा है कि वह किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त हैं। तस्वीर में दिशा ने ग्रे रंग का सूट और सफेद रंग की सलवार पहनी है, जिसके साथ उन्होंने दुपट्टा ओढ़ा है। ये उनके स्कूल की यूनिफॉर्म है जिसमें वो कमाल की लग रही हैं। स्कूल समय में दिशा के छोटे बाल हुआ करते थे।
विज्ञापन

6 of 10
यामी गौतम - फोटो : Instagram
यामी गौतम

यामी गौतम जितनी प्यारी आज लगती हैं उतनी ही मासूम और प्यारी वो अपने बचपन के दिनों में भी थीं। यामी ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में यामी स्कूल की यूनिफॉर्म में हैं और सामने किसी को देखकर वो हंस रही हैं। इसके साथ ही नन्हीं यामी ने अपने कंधो पर स्कूल बैग लिया हुआ है। यामी का हेयर स्टाइल भी बहुत प्यारा है।
विज्ञापन

7 of 10
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram
तापसी पन्नू 

तापसी पन्नू को उनके अभिनय के लिए काफी सराहा जाता है। पिंक और मुल्क जैसी फिल्मों में तापसी ने सबका दिल जीता। रोमांस और एक्शन से हटकर अलग शैली की फिल्में देने वाली तापसी बचपन से ही काफी पढ़ाकू हैं। उनके बचपन की एक तस्वीर को देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि वो खेल-कूद के मामले में भी आगे रही हैं। उनके स्कूल के दिनों की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें  उन्होंने किसी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और जीत हासिल की थी।

8 of 10
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram
उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड में तो उर्वशी का करियर कुछ खास सफल नहीं रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर उर्वशी छाई रहती हैं। कुछ महीनों पहले उर्वशी के स्कूल की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हुईं थीं। इन तस्वीरों में वो काफी प्यारी लग रही हैं और अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराते हुए पोज कर रही हैं। ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि उनका स्टाइल स्कूल के दिनों में भी यूनिक था।

9 of 10
अमीषा पटेल - फोटो : Instagram
अमीषा पटेल 

कहो न प्यार है जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली अमीषा पटेल बचपन से ही खूबसूरत और प्यारी हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस तस्वीर में अमीषा अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं। अमीषा पटेल आज भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जरा भी कम नहीं हुई है।
विज्ञापन

10 of 10
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram
ट्विंकल खन्ना 

आमिर खान के साथ मेला में काम करने वाली और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को उनकी स्कूल की इस तस्वीर में पहचानना बहुत ही मुश्किल है। स्कूल की उनकी एक तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें वह अपने स्कूल के बच्चों और टीचर के साथ पोज कर रही हैं। इस तस्वीर में उनके बाल छोटे हैं। एक झलक ट्विंकल खन्ना को पहचानना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें