प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से जाना था, लेकिन अब यह देसी गर्ल विदेशी होकर हॉलीवुड में भी काम कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था। प्रियंका चोपड़ा बताती है, 'अमेरिकी फिल्म उद्योग में खुद के लिए जगह बनाना मेरे लिए आसान नहीं था, मुझे वहां न्यूकमर की तरह लोगों से मिलना पड़ा। मैंने छोटी भूमिकाओं के साथ शुरुआत की, बड़ी भूमिकाओं को पाने के लिए छोटी भूमिकाओं की आवश्यकता होती है और मैं इसके साथ ठीक हूं। हर कोई सोचता है कि यह बड़ा आसान होता है, लेकिन ऐसा होता नहीं है।'