बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी के बाद लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हालांकि पिछले दो दिनों में प्रियंका और निक के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर फैल गईं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जोनस सरनेम हटा दिया जिसके बाद से यूजर्स के बीच यह चर्चा छिड़ गई कि प्रियंका और निक जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।
निक के अलावा इन्हें पसंद करती हैं प्रियंका चोपड़ा
हालांकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा दोनों ने ही इस बात से साफ इनकार किया है। यहां तक कि उनके दोस्तों ने भी बताया कि निक और प्रियंका अपनी शादी में बेहद खुश हैं। इन्हीं खबरों के बीच प्रियंका नेटफ्लिक्स के जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में नजर आईं। इस दौरान प्रियंका ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया जिसमें उनकी शादी भी शामिल है।