प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया। प्रियंका ने सबसे पहले टेलीविजन सीरियल 'क्वांटिको' (Quantico) पर कब्जा जमाया और उसके बाद 'बेवॉच' फिल्म में नजर आईं। 'क्वांटिको' की तीन सीरीज आ चुकी हैं। इन तीनों में प्रियंका का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। 'क्वांटिको' की पहली सीरीज साल 2015 में आई थी। 'क्वांटिको' के पहले पार्ट से जुड़ा एक वाकया आपको बताते हैं जो कि बोल्ड सीन से जुड़ा है।