कृति सैनन
कृति सैनन
मेरे हिसाब से हर लड़की हर बेटी को पढ़ने का हक होना चाहिए, हमारे देश में कई तरह के कानून तो हैं, लेकिन लड़कियों को फिर भी उस हिसाब से पढ़ाई मिलती नहीं है। मैं यह समस्या हल करना चाहूंगी और हर लड़की की पढ़ाई पूरी करवाउंगी ताकि वह आगे जाकर कुछ बन सके, अपने पैरों पर खड़ी हो सके। उसे किसी पर भी उसे आश्रित न होना पड़े। पढ़ाई मिलने के साथ साथ काम तो मिलता ही है और हमें यह भी पता रहता है कि हमें हमारा हक मिल रहा है कि नहीं। शिक्षा से हमारा आत्माविश्वास बढ़ जाता है।