फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका समेत इन 7 सेलिब्रिटीज के साथ हुआ यौन शोषण, रेखा के साथ तो को-एक्टर ने की थी ऐसी हरकत

Mon, 15 Apr 2019 01:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
priyanka, rekha, kangana - फोटो : file photo
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन के दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि 'ये सब मेरे साथ तब हुआ जब मैं बहुत यंग थी। हमारे देश की सभी महिलाओं ने इसे भुगता है लेकिन अब ये मामले सामने आ रहे हैं।' प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि उनसे पहले ऐसी कई एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 7
kalki - फोटो : file photo
कल्कि केकलां ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग जगह बनाई है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि 'जब मैं 9 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ। मैंने एक शख्स को संबंध बनाने की अनुमति दी थी लेकिन तब मुझे इसका मतलब नहीं पता था। मेरा सबसे बड़ा डर ये था कि ये बात मेरी मां को पता ना चल जाए। पैरेंट्स को अपने बच्चों के साथ सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बात करनी चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 7
anurag kashyap - फोटो : file photo
बॉलीवुड को गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्में देने वाले जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। अनुराग कश्यप को कई सालों तक लगातर यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। अनुराग ने बताया कि उस बुरे सपने से उनका निकलना मुश्किल था लेकिन वह उससे बाहर निकले और आगे बढ़ते गए।

4 of 7
anushka shankar - फोटो : file photo
सितार वादक और संगीतज्ञ पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर ने भी खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। वह बचपन में इसकी शिकार हुई थीं। इस घटना से उन्हें मानसिक और भावनात्मक तौर पर चोट पहुंची थी। 
विज्ञापन

5 of 7
somi ali - फोटो : file photo
सोमी अली की पहचान बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ सलमान खान की पूर्व प्रेमिका के रूप में भी की जाती है। सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज 5 साल की उम्र में यौन शौषण का शिकार हुई थीं। सोमी बहुत छोटी उम्र में घरेलू हिंसा की भी शिकार हुईं। 
विज्ञापन

6 of 7
kangana ranaut
कंगना रनौत ने खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि 'जब मैं 16 साल की थी तो मैंने यौन शोषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जो लोग खुद अपने लिए खड़े होते हैं उनके मनोबल को नहीं गिराना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rekha - फोटो : file photo
एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने अपनी बायोग्राफी में बताया था कि 15 साल की उम्र में उनके को-एक्टर ने उनका शोषण किया था। रेखा ने बताया कि फिल्म के एक शॉट के लिए एक्टर विश्वजीत ने जबरदस्ती 5 मिनट तक किस किया था। इससे रेखा शॉक में रह गईं क्योंकि उन्हें इस किस के बारे में बताया ही नहीं गया था। जब रेखा के साथ ये सब हो रहा था तब शूट के दौरान सेट पर मौजूद लोग सीटियां बजाते रहे और खुश हो रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें