फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: क्या सफलता पाने के लिए शैतान की पूजा करती हैं प्रियंका चोपड़ा? जानें एक्ट्रेस का जवाब

Thu, 24 Nov 2022 11:59 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपना कमाल दिखा रही हैं। अभिनेत्री ग्लोबल स्टार बन गई हैं, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि प्रियंका की सफलता के पीछे कोई शैतानी ताकत है और वह शैतान की पूजा करती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात की और बताया कि क्या वह सच में ऐसा करती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि क्या वह शैतान की पूजा करती हैं? इस सवाल को सुनते हैं प्रियंका हंसने लगीं और कहा, 'यह बहुत डरावना है। शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे।' इसके बाद अभिनेत्री ने अपनी सक्सेस पर खुलकर बात की और कहा कि मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने के बाद उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला था। 

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस’ में वाइल्ड कार्ड बनकर आए सुंबुल के खास दोस्त फहमान खान, खुशी से झूम उठीं एक्ट्रेस
विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि इससे मुझे क्या उपलब्धि मिली। अचानक से लोग मुझे जानने और पहचानने लगे थे। मुझे ये भी नहीं पता था कि फिल्मों को साइन कैसे करते हैं।' इसके बाद अभिनेत्री ने अपने माता-पिता को भी अपनी सफलता का श्रेय दिया। प्रियंका ने कहा, 'उन्होंने मेरे सपने पूरे करने में मेरी पूरी मदद की। इतना ही नहीं मेरे पिता ने अपनी प्रैक्टिस भी छोड़ दी थी। उन्होंने हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ दिया।'

IFFI 2022: ‘गुंडा’ के ‘बुल्ला’ मुकेश ऋषि की खलनायक छवि से डरते थे बच्चे, महिलाएं भी कहती थीं घटिया बातें
विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस से शादी की थी। वहीं, इस साल की शुरुआत में वह सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वहीं, वह कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार वह 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थी।

Kamal Haasan: बिगड़ी कमल हासन की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टर्स ने दी आराम करने की सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें