हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कॉमेडियन हुए हैं, लेकिन टुनटुन का कोई मुकाबला नहीं है। टुनटुन 60 के दशक की पहली महिला कॉमेडियन थीं, जिनके पर्दे पर आते ही सिनेमाघर ठहाकों से गूंजने लगते थे। अपने निराले अंदाज के लिए मशहूर टुनटुन की आज 19वीं डेथ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन साल 2003 में अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। दरअसल टुनटुन का असल नाम तो उमा देवी था, लेकिन मोटापे की वजह से उन्हें टुनटुन कहा जाने लगा था। टुनटुन एक प्लेबैक सिंगर भी रही हैं। उनके गाने और उनकी जिंदगी को लेकर आज हम आपको एक किस्सा बताने जा रहे हैं-