प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : instagram
बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय जोड़े ने हाल ही में कैलिफोर्निया में एक बड़ा विशाल बंगला भी खरीदा था, जिसकी कीमत 144 करोड़ रुपये थी, जो एक बड़ी रकम है। प्रियंका के पास भारत में भी करोड़ों रुपये की प्रोपर्टी मौजूद है। वहीं, दोनों के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस प्रियंका चोपड़ा के मुंबई वाले घर में बतौर किराएदार रहती हैं। कुछ महीने पहले ही जैकलीन ने तीन साल के लिए प्रियंका के मुंबई वाले अपार्टमेंट 'कर्मयोग' रेंट पर लिया है, जिसका वे प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख 8 हजार रुपये बतौर रेंट देती हैं।