फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांटिक: प्रियंका चोपड़ा ने साझा की निक जोनस की तस्वीर, इस खास जगह दिखा लिपस्टिक का निशान

Thu, 27 May 2021 01:17 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Instagram
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyank Chopra) ने अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ भारत में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रखी है। उनकी खास बात ये है कि हॉलीवुड फिल्मों में काम करने और विदेश में रहने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा का दिल भारत के लिए ही धड़कता है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक की कई बातें फैंस के साथ साझा करतीं हैं। प्रियंका चोपड़ा सिंगर और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और हाल ही में उन्होंने एक और प्यारी सी फोटो साझा की है।

इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा नहीं नजर आ रही सिर्फ निक जोनस ही दिख रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर बेहद खास और उससे भी प्यारा उनका कैप्शन है। इस फोटो में खास क्या है चलिए बताते हैं आपको...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रियंका पति निक को काफी मिस कर रही हैं और उन्होंने इस दौरान एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी लिपस्टिक उसके फीकी पड़ गई, मैं तुम्हें याद कर रही हूं।' प्रियंका ने निक की जो फोटो शेयर की है, उसमें सिंगर के कान के पास प्रियंका की लिपस्टिक का निशान दिख रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में कपल ने साथ में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 अटेंड किया था। इस दौरान दोनों ने कई रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं थी।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों में प्रियंका निक संग हॉट पोज देती नजर आईं थीं। इस दौरान प्रियंका ने स्किन कलर की शिमर हाईस्लिट ड्रेस पहनी हुई थीं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं निक जोनस ग्रीन कलर के कोट पैंट में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
कपल की पहली मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी रचाई थी। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें