प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। उनके फिल्मी करियर को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी अभी तक की यात्रा को दिखाया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका बॉलीवुड में एक आउटसाइडर के तौर पर आईं थीं। इंडस्ट्री से उनका कोई नाता नहीं था। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्मों में कदम रखा और धीरे धीरे एक ग्लोबल आइकन बन गईं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका की यात्रा को दिखाने वाला ये वीडियो लाखों करोड़ों लोगों को प्रेरित करने वाला है। इसमें उनकी कई फिल्मों के सीन दिखाए गए हैं। साथ ही हॉलीवुड में उनकी जर्नी को दिखाया गया है। फिल्मों में अभिनय के अलावा प्रियंका सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। वो यूनिसेफ से जुड़ी हुई हैं। वीडियो में इसका भी जिक्र है।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका लिखती हैं कि 'मनोरंजन के 20 साल पूरे। मेरे फैंस को शुक्रिया, जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं। जुड़े रहिए, शुक्रिया।'
सात मिनट लंबे इस वीडियो में दिखाया गया है कि अपने काम के लिए प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में सराही गई हैं, उन्हें राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला। बता दें कि साल 2016 में प्रियंका को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही वो People’s Choice Award भी अपने नाम करने में कामयाब रहीं हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम पेज पर 50 मिलियन यानी पांच करोड़ फॉलोवर्स हैं।