फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने उठाया था अस्पताल में भर्ती सरोज खान के इलाज का खर्च, बेटी सुकैना ने किया खुलासा

Sat, 04 Jul 2020 01:06 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सरोज खान, सलमान खान - फोटो : twitter
शुक्रवार को भोर से पहले अपने चाहने वालों को बिलखता छोड़ गईं कोरियोग्राफर सरोज खान की प्रार्थना सभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुकी है। ये जानकारी देने के अलावा उनकी बेटी सुकैना खान ने ये भी खुलासा किया है कि सरोज खान के पास काम खत्म होने के बाद से ही लगातार सलमान खान उनकी देखभाल कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
सरोज खान, सलमान खान - फोटो : twitter
जब से सरोज खान सांस लेने में तकलीफ के चलते हैं अस्पताल में भर्ती हुई थीं, तभी से सलमान उनका खर्चा उठा रहे थे। इसके अलावा सुकैना ने बताया है कि सलमान ने उनके बेटे के दिल की सर्जरी करवाने में भी मदद की थी। सुकैना ने सरोज खान के गुजर जाने के बाद मीडिया में बताया है कि सलमान खान उनके परिवार की सहायता करने के लिए अंतिम समय तक चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सरोज खान - फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'सलमान के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते थे और उन्होंने पिछले साल केरल में मेरे बेटे के दिल की सर्जरी करवाने में भी मदद की थी। जब भी हमें किसी चीज की जरूरत पड़ी वह हमेशा हमारे साथ खड़े हुए थे। एक बार मेरी मां नमाज करके उठीं तो उन्होंने बताया कि वह सलमान खान की खुशी के लिए प्रार्थना कर रही थीं। '

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ऐसा सुनने को मिला था कि खुद सरोज खान ने सलमान को गुस्से में आकर कुछ भली बुरी बातें कही थीं। दरअसल उन्होंने मदद के लिए सलमान को फोन किया था लेकिन सलमान ने सरोज खान का फोन लेने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की इसी हरकत पर सरोज खान बहुत खफा थीं। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कोरियोग्राफर सरोज खान ने बीते शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से दम तोड़ दिया है। वह बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें