प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत कर अपनी अलग पहचान बनाई है। जमशेदपुर से बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका ने अपनी कामयाबी से दुनिया की बहुत सी महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर भारत का नाम रौशन करने वाली प्रियंका ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो लोगों ने उन्हें बाकी अभिनेत्रियों की तरह ही समझा। उस वक्त कोई नहीं जान पाया था कि एक दिन प्रियंका सफलता का वो मुकाम हासिल कर लेंगी जहां पहुंचने की कुछ लोग सिर्फ कल्पना कर सकते हैं।
करोड़ों की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा
आज प्रियंका बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए निर्देशक-निर्माता परेशान रहते हैं। वहीं हॉलीवुड में भी प्रियंका बड़ा नाम बन चुकी हैं। वो हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स जीते हैं जिसमें नेशनल और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शामिल हैं। प्रियंका फिल्मों से जबरदस्त कमाई करती हैं और वो काफी महंगी चीजों की शौकीन भी हैं तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि कितने करोड़ की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा और क्या हैं उनके रईसी शौक।