फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच: जब भारती सिंह ने अपनी सहेली से कहा था- 15 मिनट में ना आऊं तो पुलिस बुला लेना

Sun, 18 Jul 2021 12:43 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन भारती सिंह सुर्खियों में छाई हुई हैं। भारती ने इधर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर उनके फैंस दंग रह गए है। पिछले दिनों भारती मनीष पॉल के पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपने संघर्षों और लोगों के गलत व्यवहार पर खुलकर बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने इसमें ये भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कास्टिंग काउच का भी सामना किया है। इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मामला कोई नया नहीं है, आएदिन कोई न कोई एक्ट्रेस इसे लेकर खुलासे करती रहती है। तो वहीं अब कॉमेडियन ने भी बताया है कि एक ऑडिशन के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का डर सता रहा था। 

भारती सिंह ने बताया कि मुझे कपिल शर्मा से पता चला था कि वहां ऑडिशन चल रहे हैं और मैं जाने के लिए तैयार हो गई। कपिल शर्मा ने मुझे इस ऑडिशन के बारे में बताया था। मुझे पता चला कि ऑडिशन लेने वाला इंसान लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। ये बात सुनकर मैं डर गई। मैं अपनी दोस्त के साथ ऑडिशन देने के लिए गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती आगे कहती हैं, 'जाने से पहले मैंने उससे कहा कि अगर मैं 15 मिनट में न आई तो वो तुरंत पुलिस को बुला ले। मैं ऑडिशन देने के लिए चली गई। कमरे में मैंने एक आदमी को देखा। ये आदमी शॉर्ट और टीशर्ट में था। मुझे लगा कि ये तो पूरी तैयारी से बैठा है। उसने मुझसे पूछा कि मैं क्या कर सकती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती ने कहा, 'मुझे जो भी ठीक लगा मैंने वो परफॉर्म कर दिया। मैंने अच्छे से ऑडिशन दिया। जिसके बाद मैं घर वापस आ गई। मुझे उस डायरेस्टर की तरफ से कभी फोन नहीं आया। हालांकि कुछ समय बाद मुझे लाफ्टर चैलेंज का हिस्सा बनने का ऑफर मिल गया।'

4 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह ने बताया, 'लोग शोज के दौरान भी मेरे साथ छेड़छाड़ करते थे। कई बार लोग मेरी कमर को छूने की कोशिश करते थे। औरत होने के नाते मुझे सब समझ आता था लेकिन मैं कभी कुछ नहीं बोल पाई। अब लगता है कि मैं उस समय बहुत नादान थी। हम लड़कियों को आवाज उठानी चाहिए। अब मैं चुप नहीं रहती और बोल देती हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले भारती ने बताया था कि, 'मेरी मां मेरे साथ शोज में जाती थीं। उस समय पिता यंग टैलेंट के साथ ट्रैवल करते थे, लेकिन मेरे साथ मां करती थीं। लोग कहते थे कि आंटी चिंता मत करिए, हम आपका ध्यान रखेंगे। मुझे मॉर्डन चीजों के बारे में बहुत कम जानकारी थी। किसी ने मेरी कमर पर हाथ रगड़ा, मुझे नहीं पता चला कि यह लड़कियों के लिए गलत तरह से छूना माना जाता है। जो कॉर्डिनेटर्स जो आपको पैसा देते हैं, आपकी कमर पर हाथ रगड़ते हैं। मैं जानती हूं कि यह अच्छी फीलिंग नहीं होती है, लेकिन वह मेरे अंकल समान हैं। वह गलत नहीं हो सकते। मुझे लगता था कि मैं गलत हूं और वह सही हैं। मैं उस समय नहीं जानती थी कि ये चीजें खराब होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें