ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में एक अलग और खास जगह बनाई थी। उन्होने फिल्म कहो न प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 2013 में ऋतिक रोशन ने खुद का क्लोथिंग ब्रांड लॉंच किया था। ऋतिक का अपना फैशन ब्रैंड एचआरएक्स है, जिसकी बड़ी हिस्सेदारी उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल को बेच दी। इसके अलावा ऋतिक ने बेंगलुरु की फिटनेस स्टार्ट अप क्योरफिट में भी हिस्सेदारी खरीदी थी।ऋतिक के पिता राकेश रोशन भी खुद का प्रोडक्शन हाउस है। उन्होने कृष, कृष 2 सहित कई सुपरहिट फिल्में दी है।