फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देसी गर्ल’ प्रियंका की हिंदी फिल्मों से थोड़ी और बढ़ी दूरी, सेलीन डियोन के साथ इस नई फिल्म का एलान

Wed, 28 Oct 2020 11:55 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
हिंदी सिनेमा को छोड़ने की बात भले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लगातार नकारती रहती हों, लेकिन लगता नहीं कि वह अब हिंदी सिनेमा में वापस लौटेंगी। उनकी एक नई अंग्रेजी फिल्म का बुधवार को एलान हुआ। इस फिल्म में वह पांच बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुकीं सेलीन डियोन के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा की इस नई फिल्म का नाम फिलहाल 'टेक्स्ट फॉर यू' रखा गया है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई जर्मन फिल्म 'एसएमएस फर डिश (SMS fur dich)' से प्रेरित बताई जा रही है। प्रियंका की इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी 'ग्रेस इज गॉन' जैसी फिल्म बनाने वाले जिम स्ट्रॉस को सौंपी गई है। फिल्म की कहानी एक औरत के बारे में है जो अचानक से अपने मंगेतर को खो देती है। अपने दर्द को थोड़ा कम करने के लिए वह औरत अपने मंगेतर के पुराने फोन नंबर पर ही कुछ रोमांटिक मैसेज भेजना शुरु कर देती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो
कहानी के मुताबिक इस बीच इस महिला जिस नंबर पर संदेश भेज रही होती है वह नंबर तब तक किसी दूसरे आदमी को मिल चुका होता है। दूसरी तरफ वह आदमी भी कुछ इसी तरह की समस्या से जूझ रहा होता है। दोनों एक दूसरे की दिक्कतों को समझते हैं और मिलना शुरू करते हैं। लेकिन, वह अपने बीते हुए कल को नहीं भूल पाते। फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की कहानी के हिसाब से वह सेलीन डियोन का संगीत ही होगा जो इन दोनों के अंदर फिर से प्रेम की चेतना जगाएगा। इस फिल्म की खुशी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, 'सैम ह्यूगन, जिम स्ट्रॉस, सेलीन डियोन जैसे बेहतरीन लोगों के साथ इस फिल्म की शुरुआत करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।' प्रियंका के प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स की सूची भी काफी लंबी है। और सभी प्रोजेक्ट्स विदेशी ही हैं। वह अमेजॉन के साथ एक बड़ा सौदा कर चुकी हैं जिसके तहत वह 'सिटाडेल', 'संगीत' और 'शीला' जैसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। 'सिटाडेल' एक थ्रिलर सीरीज है जिसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडन नजर आएंगे। इसका निर्माण कर रहे हैं रुसो ब्रदर्स। 'शीला' ओशो की विवादित सहयोगी मां आनंद शीला की बायोपिक होगी। वहीं, 'संगीत' एक रियलिटी सीरीज होगी जो शादी से पहले के संगीत समारोहों को दर्शाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द व्हाइट टाइगर - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी एक फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का फर्स्ट लुक भी जारी किया है। रमीन बहरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में रहेंगे। इसके अलावा प्रियंका रॉबर्ट रोड्रिगेज के निर्देशन में बन रही सुपर हीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी नजर आएंगी। यह सभी शोज ओटीटी पर रिलीज होने के लिए ही हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में प्रियंका का नाम कीनु रीव्स की मशहूर फ्रेंचाइजी 'मैट्रिक्स' के चौथे भाग से जुड़ा हुआ है। यूनिवर्सल पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी प्रियंका के खाते में है। इस फिल्म को प्रियंका मिंडी कलिंग के साथ करने वाली हैं जिसका निर्देशन करेंगे डैन गूर।

पढ़ें: दिल की डायरी: यूं मकरंद देशपांडे के नाटक की नायिका आयशा रजा बनीं कुमुद मिश्रा की असल कहानी की हीरोइन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें