कहते हैं प्यार में पड़ना तो आसान है लेकिन इसमें लंबे समय तक टिके रहना बेहद मुश्किल। लेकिन वो प्यार ही क्या जो आसानी से मिल जाए। प्यार एक ऐसा एहसास है जो कभी भी, कहीं भी और किसी भी उम्र में हो सकता है। ‘न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ हिंदी फिल्म के इस गीत की लाइनें आज भी सच होती दिखती हैं। दुनियाभर में ऐसे काफी प्रेमी जोड़े हैं जिनकी उम्र में काफी अंतर हैं। हमारे देश में ही ऐसे काफी कपल हैं। बड़ी हस्तियों का नाम भी इसमें शामिल है। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा भी इन्हीं लोगों में से हैं, जिन्होंने अपने प्यार में उम्र को बीच में आने नहीं दिया। अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया कि आखिर उम्र का इतना फासला होने के बाद भी दोनों की जोड़ी कैसे बन गई। हर कोई उनकी लव स्टोरी के बारे में जानने की चाहत रखने लगा। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से प्रियंका और निक जोनस की लव स्टोरी के बारे में ही बात करने वाले हैं। जानेंगे दोनों की जान-पहचान कैसे हुई, कहां पहली बार मिले और इनकी प्रेम कहानी आगे कैसे बढ़ी। तो चलिए शुरू करते हैं...