फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं इन अभिनेत्रियों ने भी की अपने से छोटे ब्वॉयफ्रेंड से की शादी

Sun, 01 Dec 2019 06:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : social media
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की। प्रियंका, निक ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने के फैसला किया था। आज निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की पहली सालगिरह है। प्रियंका पति निक से करीब 10 साल बड़ी हैं। हालांकि प्रियंका पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिसने अपने से कम उम्र के शख्स से शादी की हो। बॉलीवुड में आपको ढेरों ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
saif ali khan and amrita singh - फोटो : file photo
सैफ अली खान और अमृता सिंह
एक्ट्रेस अमृता सिंह ने भी अपने से 10 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान से साल 1991 में शादी रचाई थी। हालांकि साल 2004 में इनका तलाक हो गया। बता दें कि इस शादी के दौरान अमृता 31 और सैफ केवल 21 साल के थे।
विज्ञापन

3 of 6
Urmila Matondkar - फोटो : amar ujala mumbai
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और कांग्रेस पार्टी की पूर्व नेता उर्मिला मातोंडकर ने बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी। खास बात ये है कि उर्मिला मंतोंडकर पति मोहसिन अख्तर से नौ साल बड़ी हैं।

4 of 6
Farah Khan - फोटो : instagram
शिरिश कुंदर और फराह खान
बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी अपने से कम उम्र के लड़के से शादी की है। उनके पति का नाम शिरिश कुंदर है। फराह खान पति शिरिश कुंदर से आठ साल बड़ी हैं। शिरिश कुंदर और फराह खान की प्रेस कहानी फिल्म मैं हूं ना के सेट से शुरू हुई थी। जिसके बाद इन दिनों ने साल 2004 में शादी कर ली और अब इनके दो बेटियां और एक बेटा भी है।
विज्ञापन

5 of 6
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
परमीत सेठी और अर्चना सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री और कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना सिंह के पति की उम्र के बीच सात साल का फर्क है। अर्चना सिंह ने साल 1992 में परमीत सेठी से शादी की थी। परमीत सेठी अर्चना सिंह से उम्र में 7 साल छोटे हैं। इन दोनों के दो बेटे आर्यमान और आयुष्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kunal Khemu, Soha Ali Khan - फोटो : Instagram
कुणाल खेमू और सोहा अली खान
बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने अभिनेत्री सोहा अली खान से शादी की है। कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने साल 2015 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। सोहा अली खान कुणाल खेमू से 5 साल की बड़ी हैं। शादी के दो साल बाद सोहा ने प्यारी बेटी इनाया को जन्म दिया, जिसकी फोटोज कपल अपने इंस्टा पर शेयर करते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें