प्रियंका और 777 चार्ली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परहित सरस धर्म नहिं भाई
किरनराज के (सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म 777 चार्ली)
एक इंसान और एक कुत्ते की दोस्ती पर बनी फिल्म ‘777 चार्ली’ प्रियंका अग्रवाल की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। वह कहती हैं, ‘फिल्म ‘777 चार्ली’ इंसानियत के एक अलग ही रूप को परदे पर पेश करती है। जब मैंने ये फिल्म सिनेमाहाल में देखी, तब भी कई मौकों पर मेरी आंखें भर आई थीं। ये फिल्म हमें अपने भीतर झांकने का मौका देती है और ये बताती है कि जो कुछ हमें ईश्वर ने दिया है, क्या हम उसका उपयोग किसी दूसरे जीव को सुखी बनाने में कर सकते हैं? खुद को कष्ट में डालकर दूसरों की सेवा करने से बड़ा धर्म कोई दूसरा नहीं है। और, निर्देशक किरनराज के ने जिस तरह से ये फिल्म रची है, उसने मुझे उनका फॉलोअर बना दिया है।’