हिंदी फिल्मों के ऐसे कई कलाकार रहे जिनकी मौत ने सभी को हैरान कर दिया। चाहे श्रीदेवी हों या दिव्या भारती हों, हालांकि इन अभिनेत्रियों की मौत एक्सिडेंटल रही है। किसी अभिनेत्री की हत्या ने बॉलीवुड को चौंकाया तो वह प्रिया राजवंश का मामला था। हालांकि शुरुआत में उनकी मौत को लेकर कई कयास लगाए गए थे। 27 मार्च साल 2000 में उनकी हत्या कर दी गई। तो चलिए बताते है उनकी जिंदगी के बारे में...