रातों-रात छोटे से वीडियो से स्टार बनी प्रिया प्रकाश को आज कौन नहीं जानता। प्रिया इतनी फेमस हो चुकी हैं कि उन्हें 'नेशनल क्रश' तक का दर्जा दिया जा चुका है। सोशल मीडिया पर दीवानगी किस कदर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके नाम से ट्विटर पर हजारों फेक अकाउंट बनाए गए हैं और उस अकाउंट को फॉलो करने वालों की संख्या भी हजारों में है।