फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11400 करोड़ के PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को प्रियंका चोपड़ा ने भेजा नोटिस, ये है वजह

Thu, 15 Feb 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने झंडे गाड़ने में कामयाब होने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हीरा कारोबारी नीरव मोदी को नोटिस भेजा है। उन्‍होंने हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी पर विज्ञापन के एवज में भुगतान न करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि प्रियंका नीरव मोदी की कंपनी द्वारा तैयार हीरे के आभूषणों का विज्ञापन करती हैं। साथ ही वह कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस के इस कदम से वित्‍तीय फर्जीवाड़े में फंसे गुजरात के इस कारोबारी की परेशानियां और अधिक बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
वैसे प्रियंका के अलावा दुनिया के कई मशहूर कलाकार और मॉडल्स भी नीरव मोदी की कंपनी से जुड़ी रही हैं। गौरतलब है कि PNB ने 14 फरवरी 2018 को 11,400 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की जानकारी दी थी। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने फर्जी दस्‍तावेज पर नीरव मोदी के पक्ष में हजारों करोड़ रुपये की लोन गारंटी जारी कर दी थी। 
विज्ञापन

4 of 4
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरबीआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए हाल में ही संसद में बैंकिंग सेक्‍टर में धोखाधड़ी के मामलों की जानकारी दी थी। उन्‍होंने 21 दिसंबर 2017 तक के डाटा के आधार पर बैंकों में ऐसे 25,600 से ज्‍यादा मामले सामने आने की बात कही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें