फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Muchhal-Mithoon: पीएम मोदी ने स्टार कपल को दी शादी की बधाई, सिंगर ने यूं जताया आभार

Tue, 08 Nov 2022 04:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संगीतकार मिथुन शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधी गायिका पलक मुच्छल ने पीएम नरेंद्र मोदी का एक पत्र साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने जोड़े को उनकी शादी की बधाई दी है।
विज्ञापन
मिथुन, पलक मुछाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Palak Muchhal-Mithoon: सुपरहिट फिल्म 'आशिकी-2' फेम म्यूजिकल जोड़ी मिथुन (संगीतकार) और पलक मुछाल (सिंगर) शादी के बंधन में बंध गए हैं। लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बीते 6 नवंबर को दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए  कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। वहीं, अब मिथुन और पलक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्र के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

मिथुन और पलक ने कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए पत्र को सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग शेयर किया है। इस पत्र को शेयर करते हुए नए जोड़े ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया और लिखा, 'आदरणीय मोदी जी, आपके आशीर्वाद रूपी पत्र ने हमारे ह्रदय को छुआ है, हम इस सम्मान और प्रेम के लिए आपके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, हमारे विवाह के शुभ अवसर पर आपका आशीर्वाद मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

यह भी पढ़ें: अगले आईफा अवॉर्ड में नाचेंगे रणवीर सिंह, शुरू हो गईं गानों पर रिहर्सल की तैयारियां
 

विज्ञापन

बता दें कि साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी-2 ने पलक को रातों-रात प्रसिद्धि दिला दी। इस फिल्म के गानों ने मिथुन को भी बॉलीवुड में स्थापित कर दिया। इस फिल्म का संगीत मिथुन ने दिया था। इस फिल्म में पलक के गाए गीत मेरी आशिकी तुम ही हो.. और चाहूं मैं या न काफी हिट हुआ था। यहीं, पलक और मिथुन की मुलाकात हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, हालांकि दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। बहरहाल अब दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें