फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2023: अगले आईफा अवॉर्ड में नाचेंगे रणवीर सिंह, शुरू हो गईं गानों पर रिहर्सल की तैयारियां

Tue, 08 Nov 2022 02:07 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार का आयोजन 11 फरवरी को अबू धाबी के पास यस आईलैंड में होने वाला है।
विज्ञापन
ranveer singh - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंटरनेशनल फिल्म एकेडमी (आईफा) के अगले साल अबू धाबी में होने जा रहे 23वें संस्करण में मंच पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए भारतीय सिनेमा के नंबर वन ब्रांड रणवीर सिंह ने हां कर दी है। अबू धाबी के पास बसे जिस यस आईलैंड पर ये कार्यक्रम होना है, रणवीर उसके ब्रांड एंबेसडर भी है। 22वें आईफा पुरस्कार भी अबू धाबी में ही हुए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
 

ऐसा पहली बार हो रहा है जब विदेश में किसी शहर को इन पुरस्कारों की मेजबानी लगातार दो बार सौंपी गई हो। आईफा पुरस्कारों के दौरान रणवीर की प्रस्तुति एतिहाद एरेना में होगी और इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्सुकता इतनी है कि इसकी टिकटों की बिक्री अभी से शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड जैकी संग गुरुद्वारे पहुंचीं रकुल, जरूरतमंद को पैसे देकर जीता फैंस का दिल
 

इस बारे में रणवीर सिंह कहते हैं, ‘मैं आईफा में फिर एक बार अपनी मंचीय प्रस्तुति करने जा रहा हूं और इस बार मैं इसलिए भी ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि मैं यस आईलैंड पर ये पेशकश देने वाला हूं। ये मेरे लिए घर जैसा है। दुनिया की एक बेहतरीन और शानदार जगह का ब्रांड एंबेसडर होने के नाते मैं अपने फिल्म जगत के अपने दोस्तों को ये जगह घुमाने के लिए बेकरार हूं।’
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR ने दी आमिर खान की '3 इडियट्स' को पटखनी, बनाया यह नया रिकॉर्ड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें