दिल बेचारा
- फोटो : यूट्यूब
आने वाले शुक्रवार को जो फिल्में रिलीज की कतार में लगी हैं, उनमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज करने की सबसे ज्यादा मांग बिहार और बंगाल वितरण क्षेत्र से आ रही है। हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई मुंबई वितरण क्षेत्र (महाराष्ट्र और गुजरात राज्य) और उसके बाद दिल्ली यूपी वितरण क्षेत्र (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मिलाकर) व ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्र (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ व जम्मू मिलाकर) से होती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यो में हिंदी फिल्मों का कारोबार पहले के के दोनों वितरण क्षेत्रों के मुकाबले काफी कम होता है। इनकी कुल हिस्सेदारी पर अकेले दिल्ली यूपी की हिस्सेदारी भारी पड़ती है।