सपना चौधरी और वीर साहू के ने हाल ही में अपने बेटे को जन्म देने की गुड न्यूज के साथ सभी को हैरान कर दिया, जिसके बाद फैंस उनके बेटे की पहली तस्वीर को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए। अब सपना चौधरी के बेटे की पहली तस्वीर सामने आई है। उनका बेटा बहुत क्यूट है। हालांकि उनके बेटे के नाम की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं दूसरी ओर सपना की बहन शिवानी ने अधिकृत बयान दिया है कि सपना ने वीर के साथ जनवरी 2020 में चंडीगढ़ में विवाह कर लिया था।